फिर लगा एक ओवर में 6 छक्के, न्यूजीलैंड के इस बल्लेबाज ने कर ली युवराज सिंह की बराबरी

रविवार को टी20 क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने खास उपलब्धि हासिल की। टी20 क्रिकेट में एक ओवर की छह गेंद पर छह छक्के लगाने वाले कार्टर दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं। इंटरनेशनल टी20 में भारत के युवराज सिंह के नाम लगातार छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में कैंटरबरी टीम की तरफ से खेलते हुए यह कमाल कर दिखाया। लियो ने नॉर्दर्न नाइट्स के खिलाफ एक ओवर में लगातार छह छक्के जमाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

उन्होंने नाइट्स की टीम के स्पिन गेंदबाज एंटन डेवसिच के एक ओवर में छह लगातार छक्के लगाए। पारी का 16वां ओवर करने आए डेवसिच के एक ओवर में कार्टर ने लगातार 6 छक्के मारकर यह कमाल किया।

यह भी पढ़ें: जानें क्यों ICC की इस पहल का विरोध कर रहे है विराट कोहली

युवराज सिंह के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत के युवराज सिंह ने साल 2007 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार छह गेंद पर छह छक्के लगाए थे। युवराज ने स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में लगातार छह गेंद पर छह छक्के लगाए थे।

एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों कि लिस्ट में शामिल होने वाले कॉर्टर दुनिया के सातवें बल्लेबाज हैं। वेस्टइंडीज के गैरी सोबर्स, भारत के रवि शास्त्री, युवराज सिंह, दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स, इंग्लैंड के रॉस विटिली और अफगानिस्तान के हजरतुल्ला जजई के नाम यह खास उपलब्धि दर्ज है।

कैंटरबरी ने दर्ज की बड़ी जीत 

इस मैच में कैंटरबरी की टीम नॉर्दर्न नाइट्स द्वारा दिए गए 220 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। कार्टर ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंद पर 70 रन की आतिशी पारी खेली। लगातार 6 गेंद पर 6 छक्के लगाकर उन्होंने टीम को 7 गेंद रहते ही 7 विकेट से जीत दिलाई। 

Back to top button