फिर घर पर ही बनाये स्ट्राबेरी जूस…

सामग्री :

20 स्ट्राबेरीज, मध्यम आकार के दो गिलास शक्कर, एक चुटकी स्ट्राबेरी कलर , चार बूंद स्ट्राबेरी एसेंस, एक नींबू का जूस।

कितने लोगों के लिए : 20

विधि :

स्ट्राबेरीज की पत्तियों को हटाकर उन्हें अच्छी तरह से धो लें।

स्ट्राबेरीज को मिक्सर में डालकर पीस लें। इससे आपको मीडियम साइज के एक गिलास भर स्ट्राबेरी का गूदा मिल जाएगा।

इस गूदे में शक्कर मिलाकर उबालें।

अब इसमें नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा होने तक दोबारा उबालें।

ठंडा होने पर इसमें स्ट्राबेरी कलर और एसेंस मिलाएं।

एक गिलास सर्व करने के लिए एक भाग मिश्रण और तीन भाग पानी मिलाकर सर्व करें। पानी की जगह आप दूध का इस्तेमाल करके स्ट्राबेरी मिल्कशेक भी तैयार कर सकती हैं।

Back to top button