फिटकरी के कुछ उपायों को करने से धन या विवाह संबंधी समस्याओं को दूर किया जा सकता, जानें कैसे-

फिटकरी में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसका प्रयोग एंटीसेप्टिक के रूप में भी किया जाता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी इसके कई उपाए बताए गए हैं। आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिन्हें करने से आपके जीवन की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं।

कर्ज से मुक्ति दिलाएगा ये उपाय

आप यदि आर्थिक तंगी से परेशान हैं या फिर बहुत प्रयासों के बाद भी कर्ज से मुक्त नहीं हो पा रहे हैं तो ये उपाय आपके जरूर काम आएगें। लगातार तीन बुधवार तक फिटकरी को एक कपड़े में बांधकर इसे किसी पीपल के पेड़ के नीचे किसी पत्थर से दबा दें। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

रोज करें फिटकरी के पानी से स्नान

आर्थिक संपन्नता के लिए प्रतिदिन फिटकरी के जल से स्नान करें। ज्योतिष के अनुसार, अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है तो फिटकरी के उपाय जरूर करें। इन उपायों को करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।

वास्तु दोष रहेगा दूर

अगर किसी व्यक्ति के घर का वास्तु दोष ठीक नहीं है तो अपने घर के हर कमरे के कोनों में एक फिटकरी का टुकड़ा रखें। इससे वास्तु दोष ठीक रहता है और वास्तु दोष का प्रभाव घर के सदस्यों पर नहीं पड़ता।

जल्द बनेगें शादी के योग

अगर आपकी शादी में देरी हो रही है तो इसके लिए आप फिटकरी का ये उपाय कर सकते हैं। सोमवार के दिन स्नान करने के बाद थोड़ा-सा फिटकरी पाउडर और चूना पाउडक लेकर एक कागज में रखें। अब इसे किसी केले, आम या बरगद के पेड़ के नीचे अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपना गोत्र बोलने के साथ अपनी मनोकामना बोलें। फिर अपनी शादी की मनोकामना बोलते हुए उस पेड़ की 7 परिक्रमा करके कागज को वहीं रख दें। यह उपाय आपको 7 सोमवार तक करना है।

Back to top button