फगवाड़ा में PNB की शाखा में अचानक घुस गए पांच हथियारबंद लुटेरे, नकदी लेकर हुए फरार

फगवाड़ा में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की होशियारपुर रोड स्थित शाखा में मंगलवार दोपहर अचानक पांच हथियारबंद लुटेरे घुस गए। लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर कर्मचारियों व वहां मौजूद उपभोक्ताओं को धमकाया और उनके मोबाइल फोन ले लिए। इसके बाद लुटेरों ने सात लाख रुपये की नकदी छीन ली और मौके से फरार हो गए।
लुटेरे एक सफेद रंग की कार में सवार होकर आए थे। बैंक मेंं घुसते ही वह पिस्तौल लहराने लगे और कर्मचारियों व ग्राहकों के फोन छीनने लगे। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों व ग्राहकों को गनप्वाइंट पर ले लिया और सात लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
घटना के बाद कर्मचारी व ग्राहक सहम गए। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। सीटीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।





