प्रेशर कुकर से कलयुगी बेटे ने कर दी माँ की हत्या…

अपराध का एक मामला नई दिल्ली से सामने आया है. इस मामले में महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण में एक 28 वर्षीय व्यक्ति पर अपनी ही मां की हत्या का आरोप लगा है. वहीं खबरों के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने बीते गुरुवार को बताया कि ”कल्याण के भोईवाडा इलाके निवासी अमन हसन मुल्ला को आधी रात के आसपास अरेस्ट किया गया.”

इस मामले में मिली खबरों के मुताबिक पुलिस प्रवक्ता सुखद नरकार ने जानकारी दी कि मुल्ला और उसकी मां रुक्साना महमूद खान आए दिन लड़ते रहते थे, क्योंकि मुल्ला की पत्नी अपनी सास की ‘प्रताड़ना’ के कारण उसे छोड़कर चली गई थी.

वहीं मिली खबरों के मुताबिक इस बीच बीते बुधवार शाम को मुल्ला ने प्रेशर कुकर और रसोई के कुछ अन्य भारी बर्तनों से वार कर रुक्साना की हत्या कर दी और मामले में बाजारपेठ पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत एक मामला दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरु कर दी है. इस मामले को ऐसा पहला मामला नहीं कहा जा सकता है क्योंकि इससे पहले कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. फिलहाल इस मामले में जांच जारी है.

Back to top button