प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंचे, किए रामलला के दर्शन, चरणों में लेटकर किया साष्टांग प्रणाम

अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर भूमि पूजन के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार 11 बजकर 30 मिनट पर अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां उनका स्वागत किया।
शंख ध्वनि के बीच 29 साल बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला के दर्शन किये। रामलला के चरणों में लेटकर साष्टांग प्रणाम किया। पारिजात के पौधे का किया रोपण। घड़े के टपकते पानी से होता रहेगा सिंचित।
अयोध्या में राम मंदिर के भूमि पूजन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। पीएम मोदी ने अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इसके बाद वह रामलला के दर्शन कर भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सीएम योगी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र कुल तीन घंटे अयोध्या में रहेंगे। अयोध्या को आज फिर से सजाया गया है।
सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त के बीच दीवाली जैसा माहौल है। प्रधानमंत्री कि उपस्थिति में अयोध्या आनंदमग्न है।





