प्यार करने की मिली ऐसी सजा, प्रेमी के दिल में गुप्ती मार ले ली जान

मोतिहारी. प्रेम-प्रसंग के चलते यहां एक नाबालिग लड़के की गुप्ती से गोदकर हत्या कर दी। आरोपियों ने उसे तड़पा-तड़कार मारा। पहले उसके दिल में गुप्ती मारने के निशान मिले हैं। कुल मिलाकर उसके प्रेमी लड़के शरीर पर चाकू और गुप्ती के 80 निशान हैं। क्या है पूरा मामला…
प्यार करने की मिली ऐसी सजा, प्रेमी के दिल में गुप्ती मार ले ली जान
 
– घटना मोतिहारी के नगर थाना के शांतिपुरी मौहल्ले में मंगलवार की रात हुई। इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि विपुल की हत्या प्रेम प्रसंग में हुई है।
– स्टूडेंट के मोबाइल से हुई बातचीत के आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
– मृतक स्टूडेंट पकड़ीदयाल वार्ड संख्या 5 के राजेश्वर त्रिपाठी उर्फ बबलू त्रिपाठी का पुत्र विपुल त्रिपाठी था। विपुल शांति निकेतन स्कूल में दसवीं का स्टूडेंट था। 
– विपुल अपनी मां और दो छोटे भाईयों के साथ शांतिपुरी मुहल्ला में विजय सिंहके मकान में किराए पर रहता था।
रास्ते में रोक लिया था 
– बताया जाता है कि विपुल स्टेशन से घर जा रहा था इस दौरान शांति निकेतन जुबली स्कूल के पास आरोपियों ने रोक लिया।
– रोकने के बाद अपराधियों ने हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां आए तब तक अपराधी भाग गए थे। 
– लोगों ने उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
– घटना की सूचना पर नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार छतौनी इंस्पेक्टर विजय कुमार यादव नर्सिंग होम पहुंच गए।
– पुलिस के अनुसार हमला करने वाले अपराधियों की संख्या पांच थी।
Back to top button