पेरिस में आज भारतियों को सम्बोधित करेंगे पीएम मोदी…

जी-7 सम्‍मेलन के लिए फ्रांस दौरे पर गए पीएम नरेंद्र मोदी ने वहां के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से द्विपक्षीय मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रों ने मोदी सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर से संविधान की धारा 370 हटाए जाने का समर्थन किया.

फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कश्‍मीर मसले पर कहा कि इस मुद्दे पर किसी भी तीसरे देश के दखल की कोई आवश्यकता नहीं है. उन्‍होंने कहा कि यह भारत और पाकिस्‍तान का द्विपक्षीय मुद्दा है. पीएम मोदी आज पेरिस में रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप के मध्य 26 अगस्‍त को फ्रांस में मुलाकात होनी है. पीएम मोदी आज फ्रांस के बाद संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) का दौरा करेंगे. पीएम मोदी सुबह 9 बजे फ्रांस के पीएम एडवर्ड चार्ल्‍स फिलिप के साथ नाश्ता करेंगे.

इसके बाद वे सुबह 10 बजे यूनेस्को के डीजी से बात करेंगे. 10:10 बजे पीएम मोदी पद्म पुरस्‍कार से सम्‍मानित मिलेना साल्विनी से मुलाकात करेंगे. इसके बाद सुबह 10:15 बजे वे फ्रांस में रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी 11:30 बजे पेरिस से अबूधाबी के लिए विमान से रवाना हो जाएंगे.

Back to top button