पेट में दर्द से परेशान महिला का डॉक्टरों ने किया आपरेशन निकला कुछ ऐसा जिसे देख डॉक्टर्स हुए हैरान…

महिला के पेट में दर्द होता था। चेकअप कराने पर पित्त में पथरी का पता चला, लेकिन जब डॉक्टरों ने आपरेशन कर पित्त की थैली निकाली तो वह भी हैरान रह गए। दरअसल, महिला के पित्त की थैली में 1560 पथरियां थीं। डॉक्टरों के अनुसार मेडिकल हिस्ट्री में ऐसा केस रेयर ही आता है। महिला का लेप्रोस्कोपिक विधि से ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत में अब सुधार है। उसे वीरवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
40 वर्षीय प्रेम लता कुछ समय से हरियाणा में रह रही थी। वह पिछले तीन साल से पेट में दर्द की शिकायत से जूझ रही थी। आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर वह अपना चेकअप भी नहीं करवा पा रही थी। उसने जब इस संबंधी शहर में रहने वाले अपने भाई को बताया तो उसने प्रेम लता को यहां बुला लिया।
दस दिन से पेट में दर्द ज्यादा होने के बाद जब वह चेकअप करवाने सिविल अस्पताल पहुंची तो सर्जन डॉक्टर वरुण सग्गर और डॉक्टर मिलन वर्मा को उसके पित्ते में पत्थरी होने का पता चला। टेस्ट के बाद जब डॉक्टरों ने ऑपरेशन करना चाहा तो पता चला कि उसके पित्ते में बड़ी संख्या में पथरियां हैं। इस कारण सीधे तौर पर पित्ता नहीं निकाल सकते थे। पहले कुछेक पथरियां निकाली गईं और बाद में पित्ता बाहर निकाल दिया। 1560 पथरियां निकालने के बाद डॉक्टर भी हैरान थे।
सिविल अस्पताल में निशुल्क हुआ ऑपरेशन
डॉ. मिलन वर्मा के अनुसार प्रेम लता आर्थिक तौर पर बेहद कमजोर है, उसका परिवार हरियाणा में रहता है। शहर में उसका भाई एक फैक्ट्री में काम करता है। सिविल अस्पताल में उनका ऑपरेशन बिल्कुल निशुल्क हुआ है। प्रेम लता को दवा भी सिविल अस्पताल से दी गई है।
आम केसों में ही ऐसा नहीं होता है
डॉ. वरुण सग्गड़ के अनुसार यह हैरान करने वाला केस है, क्योंकि आम केसों में ऐसा नहीं होता है। इतनी बड़ी संख्या में पथरियां पेट में मिलने से वह हैरान हैं।





