पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा रोहतक में होगी संपन्न, दिल्ली बाईपास पर कार्यक्रम शुरू

पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह डूमरखां के बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की प्रदेश स्तरीय सद्भावना यात्रा शनिवार शाम को रोहतक में संपन्न हो गई। दिल्ली बाईपास पर समापन समारोह का आयोजन हुआ। समापन समारोह में पूर्व सांसद ने कांग्रेस के पूर्व आठ प्रदेश अध्यक्षों व चार पूर्व कार्यकारी अध्यक्षों को आमंत्रित किया है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला, सूरजभान, फूलचंद मौलाना, धर्मपाल मलिक भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर 300 के करीब लोग पहुंचे हैं।
अभी तक ये नेता कार्यक्रम में पहुंचे
सद्भावना यात्रा के समापन समारोह में शमशेर गोगी पूर्व विधायक असंध, रघबीर रंगा बवानी खेड़ा, रघबीर संधू पानीपत, अशिम मेवात, जगदेव मलिक पानीपत, ओमप्रकाश कुरुक्षेत्र, सत्ते पहलवान गुरुग्राम, अनिल शर्मा करनाल, सुनीता रानी करनाल, लवली यादव कांग्रेस नेता, हीरालाल एमसी अंबाला व अन्य नेता पहुंचे। जिले में कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के अलावा चार विधायक हैं। इनमें भूपेंद्र सिंह हुड्डा, भारत भूषण बतरा, बलराम दांगी व शकुंतला खटक शामिल हैं। इनमें से कोई स्थानीय नेता अभी तक नजर नहीं आया।





