पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज के अंतिम संस्‍कार पर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाजरी

भाजपा नेता सुषमा स्‍वराज का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्‍कार बुधवार की दोपहर तीन बजे दिल्‍ली के लोधी रोड में होगा। भाजपा नेता एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज का पार्थिव शरीर भाजपा मुख्‍यालय लाया गया है। यहां पर भाजपा नेताओं के श्रद्धांजलि देने के बाद उन्‍हें लोधी रोड स्‍थित श्‍मसान ले जाया जाएगा।

दिल्‍ली पुलिस ने सुषमा स्‍वराज के अंतिम संस्‍कार के लिए ट्रैफिक एडवाजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि शाम को लोधी रोड जाम रहेगा। वाहन चालकों से लोधी रोड की तरफ जाने रास्‍ते से बचने के लिए कहा गया है।

वहीं लोगों से पुलिस ने जारी ट्रैफिक एडवाजरी में कहा है कि लाला लाजपत राय मार्ग, नीला गुंबद, मूलचंद प्‍लाइओवर, डिफेंस कॉलोनी फ्लाइओवर, लोधी रोड फ्लाइओवर और उससे जुड़े रास्तों से बचकर जाएं। जिससे वह जाम से बच सकेंगे। बता दें कि यह ट्रैफि एडवाजरी दोपहर दो बजे से शाम पांच बज कर तीस मिनट तक के लिए है।

Back to top button