पूर्व बाहुबली सांसद के भतीजे की गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप

सीवान। बिहार के सीवान जिले में शुक्रवार देर रात अपराधियों ने आरजेडी के पूर्व बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन के भतीजे यूसुफ की गोली मारकर हत्‍या कर दी। इस हत्‍याकांड से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।युसूफ को सीने में गोली मारी गई है। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें :-बीजेपी अध्यक्ष आज करेंगे देवभूमि में चुनावी शंखनाद 
आपको बता दें डॉक्‍टरों के मृत घोषित करने के बाद बड़ी संख्‍या में लोग अस्‍पताल पहुंच गए और हंगामा करने लगे।सके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को अपने काबू में किया। बढ़ते तनाव को देखते हुए घटनास्थल के आसपास भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के दखिन टोला इलाके की है।
ये भी पढ़ें :-CBI को आज मिल सकता है नया बॉस 
जानकारी के मुताबिक बिहार के डीजीपी गुप्‍तेश्‍वर पाण्‍डेय ने कहा है कि पुलिस अपराधियों तक पहुंचने का पूरा प्रयास कर रही है। जल्‍द ही हम उन्‍हें गिरफ्तार कर लेंगे।वहीँ युसूफ के चाचा और राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद शाहबुद्दीन इस समय तेजाब हत्याकांड मामले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन्हें निचली अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। उनके वकील ने इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली।

Back to top button