पुराने से पुराने टांके के निशान को हटाने के लिए अपनाये ये घरेलू उपाय…

अक्सर कई बार गंभीर चोट के बाद इलाज के दौरान घाव के ऊपर टांके लगाए जाते हैं जिनके निशान रह जाते हैं।आपको बता दे की कई कारणों से त्‍वचा में ऐसे अनचाहे निशान आ जाते हैं जिन्‍हें आप दूर करने के प्रयास करते हैं। ये निशान चोट के उपचार के कारण आ जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको टांके और त्‍वचा अन्‍य चोटों के निशान दूर करने के घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं। आइए इन्‍हें जाने।पुराने से पुराने टांके के निशान को हटाने के लिए अपनाये ये घरेलू उपाय...

नीम्बू – लेमन में अल्‍फा आइड्रॉक्‍सी एसिड की उच्‍च मात्रा होती है। यह मृत कोशिकाओं को हटाने और पुराने निशानों को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से उपयोग करने पर धीरे-धीरे नींबू का रस टांके के निशान को दूर कर सकता है। इसके लिए आपको केवल नींबू के रस का उपयोग करना है। आप नींबू के रस और रूई का उपयोग कर सकते हैं। उपचार करने से पहले प्रभावित त्‍वचा और इसके आस पास के क्षेत्र को अच्‍छी तरह से धो लें। नींबू के रस में रूई को भिगोएं और प्रभावित जगह पर इसे 10 से 15 मिनिट के लिए रखें। इसके बाद आप इसे पानी से धो कर हटा दें। इस दौरान यदि आपको बाहर धूप में जाना हो तो सनस्‍क्रीन का उपयोग करें। ऐसा करने से आप जल्‍द ही टांके के निशान को दूर कर सकते हैं।

प्‍याज – पुराने निशानों को दूर करने का यह सबसे अच्‍छा तरीका है। प्‍याज में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो कोलेजन के उत्‍पादन को रोकने में मदद करते हैं। जिससे निशानों को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप नियमित रूप से प्‍याज के अर्क का उपयोग कर अपनी त्‍वचा को सुंदर और चमकदार भी बना सकते हैं। टांके के निशान हटाने के लिए आपको केवल प्‍याज के रस की आवश्यकता होती है। आप प्‍याज को लें और इसका रस निकाल लें। इस रस को सीधे ही निशान पर लगाएं और सूखने दें। लगभग 15 मिनिट के बाद आप इसे धो लें। इस विधि का उपयोग नियमित रूप से कुछ दिनों तक प्रतिदिन 3 से 4 बार करना चाहिए।

एलोवेरा – एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों के लिए एलोवेरा को जाना जाता है। इस तरह से त्‍वचा में एलोवेरा का उपयोग करने पर यह त्‍वचा की जलन को कम करता है साथ चोट या टांके आदि के निशानों को भी कम करने में मदद करता है। इसके लिए आप ताजा एलोवेरा पत्तियों का उपयोग कर सकते हैं। एलोवेरा के पत्‍ते से जेल निकालें और इससे प्रभावित जगह की मालिश करें। आपको तुरंत ही इसे धोने की आवश्‍यकता नहीं है। आप इस विधि को दिन में 3 से 4 बार उपयोग कर सकते हैं।

Back to top button