पीड़ित ने पुलिस की रवैये पर गुस्सा जताया, कहा- कि पुलिस का व्यवहार सबसे ज्यादा खराब था।

भोपाल। रेप कांड की पीड़ित लड़की ने पहली बार मीडिया के सामने आकर कई खुलासे किए हैं। उसने कहा है कि अगर वह छूट गए तो बाहर आकर फिर से रेप करेंगे। लड़की ने पुलिस की रवैये पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार सबसे ज्यादा खराब था। अगर पुलिस ने सहयोग किया होता तो चारो आरोपी उसी दिन पकड़ लिए जाते। इससे पहले मंगलवार शाम 7 बजे हबीबगंज आरपीएफ थाने के पास गैंगरेप की शिकार हुई छात्रा ने अपने बयान दर्ज कराए थे।पीड़ित ने पुलिस की रवैये पर गुस्सा जताया, कहा- कि पुलिस का व्यवहार सबसे ज्यादा खराब था।
– पुलिस के दिए बयान में लड़की ने बताया है कि रेप से पहले दो आरोपियों ने उसके साथ पहले मारपीट की थी। उसके कपड़े फट गए, इसके बाद हाथ-पैर बांधकर रेप किया। रेप के बाद जब लड़की ने हाथ जोड़कर कपड़े देने कहा तो उनमें से एक कहीं चला गया। लेकिन, जब वो लौटकर आया तो उसके साथ दो और लोग थे। फिर उन दो लोगों ने भी रेप किया। इसके बाद ये मुझे वहीं बंधा छोड़कर चाय और गुटखा खाने चले गए थे। लौटकर आने के बाद फिर रेप किया। 3 घंटे में 4 आरोपियों ने 6 बार दुष्कर्म किया।

ये भी पढ़ें: राजकोट में ये विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपने जन्मदिन को विराट कोहली बना सकते हैं यादगार

– छात्रा ने अपने बयान में कहा कि, 31 अक्टूबर को शाम 7 बजे मैं एमपी नगर स्थित अपनी कोचिंग से रेलवे पटरी होते हुए हबीबगंज रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी आउटर सिग्नल के पास खड़ा एक लड़का मेरे साथ-साथ चलने लगा। मैं पटरियों की बीच से चलते हुए आगे बढ़ने लगी तो वो अचानक पटरियों के बीच में आकर मेरे सामने खड़ा हो गया, मेरा हाथ पकड़ लिया मैंने अपना हाथ छुड़ाने के लिए उसे एक लात मारी तो वह मेरे साथ पटरियों के बीच में ही मारपीट करने लगा।
Back to top button