राजकोट में ये विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपने जन्मदिन को विराट कोहली बना सकते हैं यादगार

राजकोट में विराट कोहली के पास शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टी-20 सीरीज जीतने का मौका है। विराट का रविवार 5 नवंबर को जन्मदिन भी है। विराट 29 साल के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन से पहले विराट कोहली के पास कुछ और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है। 

राजकोट में ये विश्व रिकॉर्ड बनाकर अपने जन्मदिन को विराट कोहली बना सकते हैं यादगार विराट अगर मैच में 12 रन बनाने में सफल हो गए तो उनके नाम एक और रिकॉर्ड बन जाएगा। विराट ऐसा कर इंटरनेशन टी-20 क्रिकेट में रन बनाने के मामले में श्रीलंका के बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ दुनिया में दूसरे नंबर पर आ जाएंगे। दुनिया में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम के नाम है। मैक्कुलम ने दुनिया में सबसे ज्यादा 2140 रन बनाए हैं। श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान अभी दूसरे नंबर पर काबिज हैं। उनके नाम टी-20 में 1889 रन हैं। कोहली के नाम 1878 रन हैं।  

विराट कोहली राजकोट में अगर अपनी पारी में एक चौका भी लगा दिए तो उनके नाम इंटरनेशनल टी-20 में 200 चौके हो जाएंगे। एक चौका लगाते ही विराट कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज हो जाएंगे। कोहली के नाम अभी इंटरनेशनल टी-20 में 199 चौके हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद शहजाद और श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम 200 या उससे अधिक चौके हैं।  

विराट कोहली अगर इस सीरीज में 122 रन और बनाते हैं तो वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी ब्रेंडन मैक्कुलम ने दुनिया में सबसे ज्यादा 2140 रन बनाए हैं।

विराट कोहली अगर 10 रन बनाते हैं तो वह सभी तरह के टी-20 क्रिकेट में 7000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना लेंगे। फिलहाल विराट के 6990 रन हैं। विराट 7000 रन बनाने के साथ ही ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के आठवें क्रिकेटर हो जाएंगे। टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम  है। गेल ने 10571 रन बनाए हैं। 

 

Back to top button