पितृपक्ष में इन वस्तुओं का दान करे, मिलेगा पुन्य…

पितृपक्ष मृत पूर्वजों के श्राद्ध के लिए जाना जाता है। माना जाता हैं कि इन दिनों में मृत पूर्वजों की आत्मा धरती पर आती हैं और उनका श्राद्ध करके भोग लगाने से उन्हें संतुष्टि की प्राप्ति होती हैं। इससे प्रसन्न होकर पित्तर अपना आशीर्वाद बनाए रखते हैं। इन दिनों में जहां एक तरफ पूजा-पाठ चलता हैं वहीँ दूसरी तरफ दान-पुण्य भी बहुत किया जाता हैं जिससे पितरों का आशीर्वाद बना रहता हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस चीज के दान से क्या प्रभाव पड़ता हैं।

– वस्त्र : इस दान में धोती और दुपट्टा सहित दो वस्त्रों के दान का महत्व है। यह वस्त्र नए और स्वच्छ होना चाहिए।
– नमक : पितरों की प्रसन्नता के लिए नमक का दान बहुत महत्व रखता है।
– गाय : धार्मिक दृष्टि से गाय का दान सभी दानों में श्रेष्ठ माना जाता है, लेकिन श्राद्ध पक्ष में किया गया गाय का दान हर सुख और धन-संपत्ति देने वाला माना गया है।
– सोना : सोने का दान कलह का नाश करता है। किंतु अगर सोने का दान संभव न हो तो सोने के दान के निमित्त यथाशक्ति धन दान भी कर सकते हैं।
– चांदी : पितरों के आशीर्वाद और संतुष्टि के लिए चांदी का दान बहुत प्रभावकारी माना गया है।
– गुड़ : गुड़ का दान पूर्वजों के आशीर्वाद से कलह और दरिद्रता का नाश कर धन और सुख देने वाला माना गया है।





