पांचों सीटों पर जीत के लिए अभी से कस लें कमर, जाएं जनता के बीच

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि लोकसभा की पांचों सीट पर जीत जरूरी है। इसके लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। पांचों सीटों पर जीत के लिए अभी से कस लें कमर, जाएं जनता के बीच

परेड ग्राउंड स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित युवा मोर्चा की बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लटवाल ने कहा कि देश का दोबारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने के लिए उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर जीत जरूरी है। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की जीत दिलाएंगे।

उन्होंने पार्टी के भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए जिम्मेदारी और गंभीरता से निर्वहन करने की अपील की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम पंत ने कहा कि पार्टी जो भी कार्यक्रम तय करेगी, युवा मोर्चा उसका पालन करेगी। प्रदेश महामंत्री  नवीन ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी को लेकर जानकारी दी। भाजपा महानगर अध्यक्ष भाजपा विनय गोयल ने कहा कि युवा मोर्चा को संगठन का पूरा सहयोग रहेगा। युवा मोर्चा पार्टी की ताकत है। ऐसे में युवा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।  

मोर्चा में हुए शामिल 

बैठक के बाद बड़ी संख्या में युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। इसमें एमकेपी पीजी कॉलेज से गरिमा शर्मा, मंजू जोशी, सिमरन थापा, माही, सुमन, ऋतिक, रोहित, संजय उनियाल, मनोज सोनकर, संजू कुमार, मनोज मौर्य, आदि शामिल थे। 

Back to top button