पहले पिलाई शराब फिर लाठी से मार-मार कर की हत्या, अब तीन हुए गिरफ्तार

मलिहाबाद। मलिहाबादइलाके के घुसौली गांव निवासी राम बक्श 28 की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई थी। युवती के भाई ने दोस्तों के साथ मिलकर पहले राम बक्स को शराब पिलाई फिर उसके बाद लाठी मारकर हत्या कर दी और शव को तालाब में गाड़ दिया। पुलिस ने तीन हत्यारों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
मलिहाबाद इलाके के घुसोली गांव निवासी महिपाल के बेटे राम बक्श 22 जुलाई को शाम को घर से लापता हो गए। परिजनों ने 23 जुलाई को सवेरे मलिहाबाद कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी 24 जुलाई को सवेरे गांव के पास तालाब में राम बक्स का शव उतराता मिला था। इस्पेंक्टर मलिहाबाद सियाराम वर्मा ने बताया कि गांव में ही युवती से राम बक्स की बातचीत होती थी।
युवती का भाई वीरेंद्र कुमार इस बात से काफी नाराज था। उसने इन्हें तालाब पर मछली की दावत के लिए बुलाया और वही अपने साथी विपिन और बउवा निवासी मधवापुर, रघुवीर निवासी घुसौली के साथ मिलकर राम बक्स की सर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। शव को छुपाने के लिए तालाब में जमीन में मिट्टी के अंदर गाड़ दिया।
युवक राम बक्श की वीरेंद्र की बहन से लगातार बात होती थी। पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाई तो हत्या का राज खुल गया। कड़ाई से पूछताछ की गई तो वीरेंद्र कुमार ने हत्या की बात कबूली। वीरेंद्र ने बताया कि प्लानिंग के तहत विपिन कुमार और बउवा, रघुवीर को बुलाकर राम बख्श को मार कर तालाब में गाड़ दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।





