पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के पद के लिए नोटिफिकेशन किया जारी….

पश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रेंटिस के पद के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. अप्रेंटिस की भर्ती के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. पात्र और इच्छुक उम्मीदवार 04 अक्टूबर से 05 नवंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
पश्चिम मध्य रेलवे अप्रेंटिस भर्ती के लिए एप्लीकेशन आधिकारिक वेबसाइट www.mponline.gov.in के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा. डब्ल्यूसीआर अप्रेंटिस भर्ती 2019 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भिक तिथि – 04 अक्टूबर 2019
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 05 नवंबर 2019
रिक्ति विवरण:
कुल पद – 160
फिटर – 70 (यूआर -29, एससी -10, एसटी -5, ओबीसी -19, ईडब्ल्यूएस -7
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक) – 66 (यूआर -26, एससी -10, एसटी -5, ओबीसी -18, ईडब्ल्यूएस -7)
सीओपीए – 03 (यूआर -2, ओबीसी -1)
पिंटर – 11 (यूआर -4, एससी -2, एसटी -1, ओबीसी -3, ईडब्ल्यूएस -1)
मशीनिस्ट – 10 (यूआर -3, एससी -2, एसटी -1, ओबीसी -3, ईडब्ल्यूएस -1)
पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता:
फिटर – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 वीं या इसके समकक्ष (10 + 2 सिस्टम में) और फिटर ट्रेड में आईटीआई.
वेल्डर (जीएएस और इलेक्ट्रिक) – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या इसके समकक्ष (10 + 2 सिस्टम में) और वेल्डर (जी एंड ई) ट्रेड में आईटीआई.
कोपा – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या इसके समकक्ष (10 + 2 सिस्टम में) और कोपा ट्रेड में आईटीआई.
पिंटर – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या इसके समकक्ष (10 + 2 सिस्टम में) और पिंटर ट्रेड में आईटीआई.
मशीनिस्ट – न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं या इसके समकक्ष (10 + 2 सिस्टम में) और मैकिनिस्ट ट्रेड में आईटीआई.
आयु सीमा:
15 से 24 साल
चयन प्रक्रिया:
10वीं कक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों के परसेंटेज और आयु का औसत लेते हुए मेरिट सूची तैयार की जाएगी.





