पत्नी ने कुंए में लगाई छलांग तो पति ने लगा ली फांसी, दोनों की गई जान

बांका.बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के मनिया पंचायत के कुबड़ीवेल गांव में गुरुवार को एक दंपति ने आत्महत्या कर किया। मृतक मनोज यादव और अंबिका देवी बीच किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के कारण पहले महिला ने कुएं में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पत्नी की मौत होने पर मनोज ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

एक दिन पहले हुआ था झगड़ा…
– मनोज यादव और उनकी पत्नी अंबिका देवी के बीच बुधवार को किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था।
– गुरुवार को पहले अंबिका देवी घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर एक कुएं में कूद गई।
– पति मनोज यादव ने दौड़ लगाया और पत्नी को बचाने के लिए कुएं में कूद गया, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी।

ये भी पढ़े: टॉपर बाबू की ‘लल्लन टॉप’ आवाज में सुनिए, मेरा जीवन कोरा कागज…देखिए VIDEO
दो साल पहले हुई थी शादी
– पत्नी को कुएं में मृत देख मनोज कुएं से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित एक पलाश के पेड़ के पास पहुंचा। उसने पेड़ से गमछा बांधा और उसी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।
– घटना की सूचना मिलने पर आई पुलिस ने मनोज और अंबिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
– पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
– अंबिका और मनोज की शादी 4 अप्रैल 2015 को हुई थी। दोनों को कोई बच्चा नहीं था।