न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को दे दिया पहला झटका, जेसन रॉय पवेलियन लौटे

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को पहला झटका दे दिया है. धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे जेसन रॉय पवेलियन लौट चुके हैं. जेसन रॉय (60) को जेम्स नीशम ने चलता किया. टीम ने 20 ओवरों में 115/0 बनाए हैं. टीम ने 20 ओवरों में 133/1 बनाए हैं.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने धमाकेदार शुरुआत की है. जॉनी बेयरस्टो (54) और जेसन रॉय (52) क्रीज पर हैं. टीम ने 18 ओवरों में 115/0 बनाए हैं.
इंग्लैंड की ओपनिंग जोड़ी ने टीम को धमाकेदार शुरुआत दी है. जॉनी बेयरस्टो (52) और जेसन रॉय (50) क्रीज पर हैं. टीम ने 17 ओवरों में 111/0 बनाए हैं.
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (32) और जेसन रॉय (26) ने धमाकेदार अंदाजा में पारी का आगाज किया है. टीम 10 ओवरों में 67/0 बनाए हैं.
रिवरसाइड ग्राउंड पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो (30) और जेसन रॉय (14) क्रीज पर हैं. टीम ने 7 ओवर में 53/0 बनाए हैं.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 का मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. सलामी बल्लेबाज जॉनी जॉनी बेयरस्टो (0) और जेसर रॉय (5) क्रीज पर हैं. टीम ने 1 ओवर में 9/0 बनाए हैं.
न्यूजीलैंड ने दो बदलाव किए हैं. लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढी की जगह टिम साउदी और मेट हेनरी को शामिल किया गया है.
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप-2019 का मुकाबला चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. भारत के खिलाफ मिली शानदार जीत से उत्साहित इंग्लैंड इस मुकाबले में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी.
इंग्लैंड की टीम को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. लेकिन, टीम ने इस आलोचनाओं को सकारात्मक रूप से लेते हुए भारत के खिलाफ शानदार वापसी की और उसे 31 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा.
सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और जेसन रॉय ने भारत की मजबूत गेंदबाजी के खिलाफ टीम को बेहतरीन शुरुआत दी. बेयरस्टो के बेहतरीन शतक की मदद से इंग्लैंड ने 338 रनों का विशाल स्कोर बनाया. बल्लेबाजी के अलावा टीम ने गेंदबाजी विभाग में भी अच्छा प्रदर्शन किया और भारत को पांच विकेट पर 306 रनों पर रोक दिया.
अंकतालिका में इंग्लैंड की टीम इस समय आठ मैचों में 10 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है जबकि न्यूजीलैंड की टीम इतने ही मैचों में 11 अंकों के साथ इंग्लैंड से एक स्थान ऊपर तीसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड को पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. दोनों मैचों में टीम की बल्लेबाजी सही नहीं रही थी और अब वे इंग्लैंड के खिलाफ मैच में इसमें सुधार करना चाहेंगे.
कप्तान केन विलियमसन को अपने विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जो उन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में किया था. गेंदबाजी में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हैट्रिक ली थी और टीम को अब उनसे इंग्लैंड के खिलाफ भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मैच में पाकिस्तानी दर्शक भी न्यूजीलैंड की टीम का सपोर्ट करते नजर आ सकते हैं, क्योंकि अगर कीवी टीम यह मैच जीतती है तो फिर पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी.
टीमें:
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, कोलिन डि ग्रांडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, टॉम लाथम, कोलिन मनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निकोलस, मिशेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी, रॉस टेलर.
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.
100 up!#ENGvNZ | #WeAreEngland | #CWC19 pic.twitter.com/kGowyNUg85
— ICC Cricket World Cup (@cricketworldcup) July 3, 2019





