नूरवाला रोड पर होजरी इकाई में लगी भीषण आग, क्षेत्र में दहशत का माहौल…….

 नूरवाला रोड पर होजरी इकाई में शुक्रवार सुबह चार बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैली और आसपास की दो इकाईयों को भी अपनी चपेट में ले लिया। यहां तीन अब कुल मिलाकर तीन फैक्टरियाें में आग लगी हुई। आग पर काबू पाने के लिए लुधियाना के अलावा नवांशहर, खन्ना, समराला, जगराओं, फगवाड़ा इत्यादि शहरों से फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां पहुंची हैं। आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। डर के मारे लोग घरों के बाहर बैठे हैं।

पुलिस ने आसपास के घरों को भी खाली करवा लिया है। इस भीषण आग की वजह से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। यह रिहायशी इलाका है। आसपास के सभी मकानों के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए हैं और सुरक्षित जगह पर बैठकर आग बुझने का इंतजार कर रहे हैं।

शिवपुरी इलाके में आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां।

 पांच मंजिला इमारत में लगी आग।

जानकारी के अनुसार सुबह तीन बजे के नरवाला रोड पर विनायक फेबरिक की फैक्टरी में आग लग गई। इसके बाद इस आग ने भयंकर रूप ले लिया और नजदीक की दो अन्य फैक्टरियों को भी अपनी चपेट में लिया। दोआबा फेबरिक आैर एन संग फैक्टरी में भी आग लगी हुई है। फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां सुबह से आग पर काबू पाने की कोशिश पाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। अब तक लगभग 80 से ज्यादा गाडि़यां अाग बुझाने में लग चुकी हैं।आग किस वजह से लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

Back to top button