नींबू-हरी मिर्च का अचार

सामग्री :
12 नींबू, 1 टी स्पून हल्दी पाउडर, 100 ग्राम हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार।
विधि :
6 नींबुओं को चार टुकड़ों में काट लें। बाकी 6 नींबुओं का रस निकाल लें। अब एक कांच के बाउल में कटे हुए नींबू, नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब एक शीशे के जार में सारे नींबू डाल दें इसमें हरी मिर्च भी डाल दें। इसमें नींबुओं का रस भी डाल दें।
यह अचार 2 दिन में तैयार हो जायेगा और 15 दिन तक खाया जा सकता है।





