निवेशकों से धोखाधड़ी का आरोपित मकरंद कुलकर्णी को मुंबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने लिया हिरासत में

 मुंबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को पुणे निवासी डेवलपर डी.एस.कुलकर्णी के भाई मकरंद कुलकर्णी को हिरासत में ले लिया गया,  वह अमेरिका जाने की कोशिश कर रहा था। वर्ष 2013 में निवेशकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में दर्ज किए गए 2,043 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस में मकरंद भी आरोपी है। पुणे पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (इओडब्ल्यू) ने मकरंद के लिए लुकआउट नोटिस जारी किया था।

क्या होता है लुक आउट नोटिस

लुक आउट सर्कुलर या लुक आउट नोटिस एक सर्कुलर लेटर है, जिसका इस्तेमाल आव्रजन अधिकारियों द्वारा किसी आरोपी व्यक्ति को देश से बाहर जाने से रोकने के लिए किया जाता है। इसके अलावा इस लुक आउट नोटिस से भागे हुए अपराधियों का पता लगाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कई बार ऐसा होता है कि कोई अपराधी विदेशों में बॉर्डर या एअरपोर्ट पर पकड़ा जाता है। इसका कारण यही होता है कि उस देश के अधिकारियों के पास उस अपराधी के खिलाफ लुक आउट नोटिस होता है।

लुक आउट नोटिस का उपयोग अंतरराष्ट्रीय सीमाओं (जैसे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों या समुद्री क्षेत्र, बंदरगाहों) पर आव्रजन जांच में किया जा सकता है। लुक आउट नोटिस जारी करने वाली एजेंसी से अनुरोध मिलने पर आव्रजन अधिकारी आरोपी व्यक्ति को हिरासत में भी ले सकते हैं।

Back to top button