नारियल वाली हरी चटनी

सामग्री :

आधा नारियल, 2 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक, एक गुच्छी हरा धनिया, नमक स्वादानुसार।

तड़के के लिए: आधा टी स्पून सरसों के दाने, जीरा और उड़द की दाल, 1 साबुत लाल मिर्च, 1 टी स्पून सरसों का तेल, 5-6 करी पत्ते।

कितने लोगों के लिए : 5

विधि :

नारियल, हरी मिर्च, अदरक और हरे धनिये में नमक डालकर पीस लें और एक बाउल में निकाल लें।

एक छोटे पैन में तेल गरम करें उसमें तड़के की सामग्री डालकर करी पत्ता भी डाल दें और चटनी पर उड़ेल दें।

Back to top button