नहाने के पानी में डाले ये चीजें, होंगे कई बेहतरीन फायदे

आजकल की बिज़ी लाइफस्टाइल के कारण नहाने में सिर्फ पांच मिनट सोप और स्क्रब का समय दिया जाता है. इतने कम समय में सही ढंग से नहाना मुश्किल है. सही तरह से नहाने से हेल्थ भी अच्छी रहती है. नहाने के कुछ ऐसे भी तरीके जिसे अपना कर आप खुद को तरोताजा और महकता महसूस करेंगे.

नहाने के पानी में डाले ये चीजें, होंगे कई बेहतरीन फायदे

मोगरा के फूल गर्मियों के मौसम में आसानी से मिल जाते है. यह स्किन को ठंडक पहुंचाते है. इसलिए नहाने के पानी में मोगरे के फूल डाल कर नहाइये. इससे आपको अच्छा महसूस होगा. यदि स्किन ड्राई होने लगे तो स्किन को हल्का मॉइश्चराइज करने के लिए नहाने के पानी में चंदन के तेल की कुछ बुँदे डालें. इससे शरीर भी महकेगा और मॉइश्चराइज भी होगा.

नहाने के पानी में चाहे तो एक कप सिरका और एक छोटा चम्मच शहद डालें, इससे थकान दूर करने में मदद मिलेगी. स्किन ड्राई होने पर गुलाब जल भी नहाने के पानी में डाल सकते है. स्किन पर पैचेस कम दिखे इसके लिए 1 बाल्‍टी पानी में 3 छोटे चम्मच जैतून का तेल, 2 छोटे चम्मच गुलाब का तेल, 2 छोटे चम्मच शहद और 2 छोटे चम्मच अपने पसंदीदा कोलोन के डालकर नहा सकते हैं.

Back to top button