नस पर नस चढ़ने की समस्या बहुत तकलीफदेह…

अक्सर देखा गया है कि लोगों को नस पर नस चढ़ने की तकलीफ होती हैं जो कि काफी पीड़ादायक और असहनीय होती हैं। नस चढ़ने की समस्या से मांसपेशियों में खिंचाव और सूजन की समस्या भी होती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें से मुख्य रूप से शारीरिक कमजोरी, अधिक तनाव लेना आदि होते हैं। हांलाकि यह समस्या कुछ ही देर के लिए होती हैं लेकिन काफी पीड़ादाई होती हैं।

नमक
नस चढ़ जाए तो थोड़ा-सा नमक लेकर उसे धीरे-धीरे चाटते रहें। कुछ देर तक ऐसा करने से आप खुद फर्क महसूस करेंगे।
केला
शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम होने के कारण भी नस चढ़ जाती हैं। ऐसे में इस दर्द से निजात पाने का सबसे आसान उपाय है केले का सेवन। इसमें पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है जिससे नस उतर जाती है।
बर्फ से सिंकाई
जिस हिस्से में नस चढ़ी हो वहां कपड़े में बर्फ डालकर उससे सिंकाई करें। इससे आपको कुछ देर में ही आराम मिल जाएगा।
तकिए का यूज
अगर सोते वक्त नस चढ़ जाए तो पैर को किसी उंची जगह पर रख दें, या फिर आप अपने पैर के नीचे तकिया रख लें। ऐसा करने से भी आपको थोड़ी देर में आराम मिल जाएगा।





