नए मोटर व्‍हीकल एक्‍ट के तहत यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर गिरी गाज…

नया मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद वाहन चालकों की मुसीबत हो गई है। इससे वे यातायात नियमों के लिए प्रति लापरवाही भारी पड़ रही है। सिरसा और फतेहाबाद में बाइक सवारों पर बुधवार को जमकर गाज गिरी।  छह बाइक सवारों के एक लाख 7500 रुपये के चालान काटे गए। सिरसा में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने एक मोटरसाइकिल चालक का 23 हजार का चालान कर दिया। फतेहाबाद में तीन बुलेट बाइक चालक पर 52500 रुपये और दो मोटरसाइकिल चालकों के 16-16 हजार के चालान काटे गए। इसके अलवा भी वाहन चालकों के जमकर चालान काटे गए हैं।

मोटरसाइकिल में लगे थे प्रेशर हार्न और झंडे, पुलिस ने लगाया 23 हजार का जुर्माना

सिरसा में ट्रैफिक पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक का 23 हजार रुपये का चालान का काटा। डेढ़ वर्ष पहले खरीदे गए इस स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं था। चालक के पास मोटरसाइकिल का प्रदूषण सर्टिफिकेट और आरसी भी नहीं थी। उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था और उसने हेलमेट भी नहीं पहना था।

ऊपर से उसने मोटरसाइकिल में प्रेशर हार्न लगा रखा था और बाइक पर झंडे लगा रखे थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। मोटर साइकिल चालक गुरुग्राम से राजस्थान की ओर जा रहा था। इससे पहले सिरसा पुलिस द्वारा पांच हजार रुपये का सबसे बड़ा चालान काटा गया था। सिरसा में नया  मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद से तीन दिन में ट्रैफिक पुलिस ने 178 चालान काटे हैं।

नियम उल्‍लंघन                      चालान संख्‍या
रॉन्ग साइड ड्राइविंग                        40
सीट बेल्ट न बांधना                         28
बिना हेलमेट                                  37
रॉन्ग पेटर्न नंबर प्लेट                      16
बिना नंबर प्लेट                              02
बिना दस्तावेज                               09
शराब पीकर  ड्राइविंग                      05
ओवर स्पीड ड्राइविंग                       04

” मोटर व्हीकल संशोधन अधिनियम के तहत अभी तक 178 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। एक मोटरसाइकिल चालक के पास कोई भी दस्तावेज न होने पर मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया गया है। जिसका जुर्माना 23 हजार का है।

फतेहाबाद में पांच बाइकों के चालान से वसूले साढ़े 84 हजार रुपये

फतेहाबाद : यहां भी नया मोटर व्हीकल एक्ट यातायात नियमों की अनदेखरी करने वाले वाहन चालकों के लिए परेशानी बन गया है। पिछले तीन दिनों में ट्रैफिक पुलिस ने 35 चालान किए है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने पांच बुलेट के चालान किए। पांच बाइक चालकों के 84 हजार 500 रुपये के चालान काटे गए। तीन बुलेट बाइक चालकों के 52500 रुपये (प्रति बाइक चालक 17 हजार 500 रुपये) के चालान काटे गए। दो अन्‍य बाइक चालकों के 16-16 हजार रुपये के चालान काटे गए।

इसके अलावा हेलमेट न पहनने के लिए भी काफी संख्‍या में चालान अधिक हुए है। बुधवार को ट्रैफिक पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालक भी परेशान दिखे। वे पुलिस को दूर से देखकर ही घबरा रहे थे। वही पुलिस ने कई वाहन चालकों को समझाया कि इस बार तो छोड़ रहे हैं, अगर दोबारा पकड़े गए तो चालान किया जाएगा।

हेलमेट खरीदने वालों की संख्या भी बढ़ी
नया नियम लागू होने के बाद बाइक चालकों ने हेलमेट भी खरीदना शुरू कर दिया है। पेट्रोप पंप पर प्रदूषण कार्ड बनाने वाले संचालकों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में इजाफा हुआ है। पहले एक दिन में 30 प्रदूषण बनते थे। लेकिन पिछले तीन दिनों के अंदर 300 प्रदूषण कार्ड बना दिए है। मनीराम ने बताया कि हर किसी के लिए नियम है। अगर सभी लोग कागजात के साथ व ट्रैफिक नियमों से वाहन चलाएंगे तो हादसों में कमी आएगी।
————————————
ये है नियम
नियम                                    जुर्माना पहले        अब
सीट बेल्ट                                    100               1000
तीन सवार                                   100              1000
हेलमेट                                       200               1000 व तीन माह के लिए लाइसेंस निलंबित
एंबुलेंस को रास्ता न देना                00                10000
बिना लाइसेंस                              500               5000
लाइसेंस रद्द होने के बाद ड्राइविंग    500                10000
ओवरस्पीड                                 500               1000 लाइट व्हीकल, बाकि 2000
हेवी व्हीकल खतरनाक ड्राइविंग     1000              5000
शराब पीकर ड्राइविंग                    2000             10000
मोबाइल यूज                              1000              5000
बिना परमिट वाहन                     5000             10000
गाड़ी ओवरलोड सवारी वाहन          00                1000 रुपये प्रति अतिरिक्त यात्री
गाड़ी ओवरलोड माल वाहन            2000     उसके बाद प्रति टन एक हजार, 2000 प्रति टन दो हजार
बिना बीमा                                 1000                2000
नाबालिग ड्राइविंग                      1000              25 हजार
” ट्रैफिक पुलिस ने अभी तक केवल बुलेट बाइक चालकों के चालान किए हैं। इसके अलावा हेलमेट न पहने के अधिक चालान हैं। अगले तीन चार दिनों तक शहर में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अगर फिर भी नहीं मानेंगे तो भारी भरकम चालान के लिए वाहन चालक तैयार रहे। पुलिस का मकसद है कि वे नियमों का पालन करें।
– हेतराम, एएसआइ, ट्रैफिक पुलिस, फतेहाबाद।

Back to top button