नए कोच WV रमन देंगे ट्रेनिंग, मिताली राज ने कहा- नई शुरुआत के लिए तैयार हूं

बाहर किए गए कोच रमेश पोवार और सीओए सदस्य डायना इडुल्जी के साथ उनके मतभेद अब बीती बात हो गये हैं और अब मिताली राज न्यूजीलैंड के आगामी दौरे में नये कोच डब्ल्यूवी रमन के मार्गदर्शन में नयी शुरूआत करने के लिये तैयार हैं.नए कोच WV रमन देंगे ट्रेनिंग, मिताली राज ने कहा- नई शुरुआत के लिए तैयार हूं

वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में बाहर होने के बाद महिला टीम सुर्खियों का केंद्र बन गयी थी क्योंकि मिताली ने इसके बाद पिछले कोच पोवार पर पक्षपात का और सीओए सदस्य इडुल्जी पर उनका करियर खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था.

एक दिवसीय महिला टीम की कप्तान मिताली ने टीम के रवाना होने से पहले रविवार को यहां प्रेस कांफ्रेंस में पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह नयी शुरूआत है. नये साल में यह पहली सीरीज है और हां, हम उसे (विवाद) को पीछे छोड़ चुके हैं. ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके साथ कभी ट्रेनिंग नहीं की है लेकिन दो बार उनसे मिली थी, लेकिन अगर आप उनकी योग्यता देखोगे तो वह शीर्ष स्तर तक खेले हैं और विभिन्न स्तर की कई टीमों को उन्होंने कोचिंग दी है. इससे आप सकारात्मक हो कि कोच टीम में बड़ा अंतर लायेंगे. ’’

मिताली ने यह भी स्वीकार किया कि सभी कोचों ने टीम को बेहतर बनाने में अहम भूमिका अदा की है.

Back to top button