दोस्त को एक थप्पड़ मारने पर मिली दर्दनाक सजा, दिनदहाड़े उतार दिया मौत के घाट


पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शशिकांत अपने परिवार के साथ प्रेम नगर में रहता था। आरोपित दीपक भी उसके पड़ोस में रहता है। दोनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।
अक्सर लोगों से करता है झगड़ा
शशिकांत मोतीनगर में हुई एक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। पिछले महीने ही वह जेल से बाहर आया था। इलाके में अपना वर्चस्व साबित करने के लिए शशिकांत लोगों से झगड़ता रहता था। शुक्रवार दोपहर बिना किसी बात के उसने दीपक के एक साथी को पांच थप्पड़ जड़ दिए थे।
यह बात जब पीड़ित ने आरोपित को बताई तो उसने बदला लेने की ठान ली। दीपक शशिकांत की तलाश में घुम रहा था। रात के करीब आठ बजे उसने उसे अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ घर के पास गली नंबर-13 में खड़ा पाया। दीपक ने शशिकांत को थप्पड़ जड़ दिए। बाद में दोनों एक दूसरे से उलझ गए। इसी बीच दीपक ने चाकू निकाल शशिकांत और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। आरोपित ने शशिकांत के सीने पर चाकू से पांच बार, जबकि सागर पर दो बार हमले किया।
हमले के बाद दीपक घटनास्थल से फरार हो गया। बाद में वारदात की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डाक्टरों ने शशिकांत को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर होने पर साथी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस घायल सागर के बयान पर मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार देर रात दीपक को इलाके से धरदबोचा। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।





