दूसरे वन-डे से पहले भुवनेश्वर ने कही बड़ी बात, बोले- इस वजह से लय में नहीं आए नजर

लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने से किसी भी गेंदबाज की लय बिगड़ सकती है और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को यह सबक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में मिला जिसमें उन्होंने 66 रन दे डाले। टेस्ट टीम का हिस्सा रहे भुवनेश्वर को चार मैचों की सीरीज में अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली। वह पहले वनडे में लय में नहीं दिखे।दूसरे वन-डे से पहले भुवनेश्वर ने कही बड़ी बात, बोले- इस वजह से लय में नहीं आए नजरयह पूछने पर कि एक महीने तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलने का असर हुआ है क्या, उन्होंने कहा कि इसका असर मेरी लय पर पड़ा है। मैच लय गेंदबाजी में बिल्कुल अलग होती है। मैं नेट्स पर लय में गेंदबाजी की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि मैच हालात से तुलना करने पर यह सौ फीसदी नहीं हो सकती।

सिडनी में वह मैच लय नहीं थी लेकिन उतनी बुरी भी नहीं थी। यह बेहतर हो जाएगी। भुवनेश्वर ने कहा कि सीरीज के दौरान पर सौ फीसदी फिट नहीं थे लेकिन फिलहाल चोटमुक्त हैं। भुवनेश्वर ने यह भी कहा कि अंबाती रायडू के एक्शन को संदिग्ध करार दिए जाने को लेकर टीम प्रबंधन चिंतित नहीं है।

भारतीय टीम के यार्कर विशेषज्ञ जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में टीम प्रबंधन ने यह जिम्मेदारी नई गेंद के उनके जोड़ीदार भुवनेश्वर कुमार को सौंपी है। भुवनेश्वर ने नेट्स पर स्टंप के नीचे जूते रखकर अभ्यास किया ताकि दूसरे वनडे से पहले यार्कर परफेक्ट कर सकें। बुमराह की तरह वह यार्कर नहीं फेंकते हैं लेकिन स्लाग ओवरों में पिटाई से बचने के लिए इस पर मेहनत कर रहे हैं।

Back to top button