दून अस्पताल से गायब हुए संत गोपालदास, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

दून अस्पताल से गायब हुए संत गोपालदास का 24 घंटे बाद भी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस ने उनकी तलाश में अस्पताल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली हैं।
इन फुटेज में गोपालदास और उनके साथ आया व्यक्ति दोनों अलग-अलग दिशाओं में जाते दिख रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पर भी तलाश शुरू की है।
गौरतलब है कि संत गोपालदस गंगा को लेकर अनशन कर रहे थे। तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। इसी बीच वे बुधवार को दून अस्पताल पहुंचे।





