दिल्ली: ओखला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगी आग, मच गया हड़कंप

दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में आग लगी सोमवार सुबह दिल्ली के ओखला इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्टरी में आग लग गई।

दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 7:20 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सुबह करीब 8:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया और उसे पूरी तरह बुझा दिया गया। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Back to top button