दिग्गज सपा नेता पारसनाथ यादव के निधन पर रामगोविंद चौधरी ने जताया गहरा शोक

बलिया : समाजवादी आंदोलन की धारा के संघर्षशील व्यक्ति, पूर्वमंत्री, पूर्व सांसद और वर्तमान में जौनपुर जनपद के मल्हनी विधान सभा क्षेत्र से विधायक, समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पारसनाथ यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है और कहा कि पारसनाथ यादव का निधन उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने आजीवन अपने तेवर से संसाधनविहीन और हाशिये के समाज को अधिकार, सम्मान दिलाने का अनथक कार्य किया। नेताजी यानी मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विश्वसनीय स्व.पारस नाथजी मेरे साथ प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में रहे। विधानसभा में कई वर्षों तक हम दोनों एक साथ रहे। वर्तमान में मैं विपक्ष का नेता हूं, इस नाते भी उनका साथ और सहयोग मुझे हमेशा मिलता था। वे पक्ष के मजबूत अडिग व्यक्ति थे। उनका इस तरह असमय जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर परिजनों, शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Back to top button