दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलने वालों को अपना नाम बदल लेना चाहिए: हरसिमरत कौर

चंडीगढ़. दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलने जाने पर केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बोलीं, जो कॉलेज का नाम बदलना चाहते हैं, उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए, आप किसी और की विरासत कैसे ले सकते हैं, पाकिस्तान में भी सरदार दीन दयाल सिंह का योगदान है और उनके नाम पर कॉलेज चल रहे हैं।दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलने वालों को अपना नाम बदल लेना चाहिए: हरसिमरत कौर

उन्होंने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदले जाने को हैरान करने वाली खबर बताया है। साथ ही कहा कि ये बिल्कुल स्वीकार योग्य नहीं है। हरसिमरत कौर ने मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर कहा है कि कॉलेज का नाम बदलना उस योद्धा के साथ बहुत बड़ा अन्याय होगा, जिसने शिक्षा क्षेत्र के लिए अपना योगदान दिया।

उल्लेखनीय है कि दयाल सिंह कॉलेज का नाम बदलकर वंदे मातरम महाविद्यालय रखने का निर्णय लिया गया है, जिस पर कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष अमिताभ सिन्हा ने कहा है कि यह फैसला भ्रांति दूर करने के लिए लिया गया है। कॉलेज का नाम बदलने के इस कदम को पंजाब के पहले स्वतंत्रता सेनानी सरदार दयाल सिंह मजीठिया की विरासत का अपमान बताया जा रहा है।

उधर, भाजपा विधायक एवं दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के महासचिव मनजिन्द्र सिरसा ने कहा सोमवार को बुद्धिजीवियों की बैठक बुलाई गई है और बैठक में रणनीति तय की जाएगी। इसके अलावा कॉलेज का नाम बदलने से रोकने के लिए हर स्तर पर धरना प्रदर्शन करने के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में धमाका करने के लिए तैयार जूही चावला की खूबसूरत बेटी, जल्द करेंगी एंट्री

ये है पूरा मामला…

दिल्ली के दयाल सिंह इवनिंग कॉलेज की गवर्निंग बॉडी (जीबी) ने शुक्रवार (17 नवंबर) को महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए कॉलेज का नाम बदलने का फैसला लिया है। कॉलेज को नया नाम वंदे मारतम महाविद्यालय दिया जाएगा। गवर्निंग बॉडी के चेयरमैन अमिताभ सिन्हा का कहना है कि इसके बाद इवनिंग और मॉर्निंग कॉलेज के अलग-अलग नाम होंगे।

Back to top button