दमदार अंदाज में आया HUAWEI Y7 PRO 2019, हिलाकर रख देंगे ये फीचर

चीन की शानदार स्मार्टफोन कम्पनी हुवावे ने अपने Y सीरीज के अंतर्गत एक दमदार फोन Huawei Y7 Pro (2019) लॉन्च कर दिया है. जानकारी के लिए बता दें कि इसे अभी कंपनी ने वियतनाम में पेश किया है, जहां इसकी कीमत VND 39,90,000 रखी गयी है जो भारतीय मुद्रा में लगभग 11,990 रूपये होती है.दमदार अंदाज में आया HUAWEI Y7 PRO 2019, हिलाकर रख देंगे ये फीचर

भारत में अभी इसके आने को लेकर कोई भी खबरें नहीं हैं. इस फोन में हुवावे ने 4000mAh का दमदार बैटरी लगाया है और साथ ही इसमें डबल रियर कैमरा सेटअप भी मिलेगा. जानकारी यह भी है कि इसे ब्लू और ब्लैक कलर में वियतनाम में बिक्री के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है. 

इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में आपको 6.26 इंच का एक फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में मिलेगी. वहीं फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जिसके साथ Adreno 506 GPU आपको मिलेगा. हैंडसेट में कम्पनी ने 3GB की रैम के साथ 32GB का इंटरनल स्टोरेज दिया है. आपको यह भी बता दें कि यह फ़ोन एंड्राइड के पॉपुलर ओएस ओरियो 8.1 पर काम करने में सक्षम है. वहीं इसमें आपको 13MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप जबकि सेल्फी के लिए 16MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा मिलेगा. जबकि कंपनी द्वारा इसमें फेस अनलॉक फीचर भी उपलब्ध कराया गया है. 

Back to top button