दबंगों ने भाजपा महिला कार्यकर्ता के घर में घुसकर किया था हमला, इलाज के दौरान हुई मौत

जाजमऊ में दबंगों के हमले में घायल महिला की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ता जरीना खान के घर में घुसकर दबंगों ने 9 जनवरी को मारपीट की थी और जरीना समेत उसकी बहन रूबी को चापड़ मारकर घायल कर दिया था। हमले में घायल जरीना और उसकी बहन रूबी को हैलट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को हैलेट में इलाज के दौरान रूबी की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश है। किसी प्रकार के हंगामे के अंदेशे के चलते मृतका के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जाजमऊ स्थित मक्कू शहीद का भट्टा निवासी बीजेपी कार्यकर्ता जरीना खान वर्ष 2018 में बाबू भाई की टेनरी में दुष्कर्म के प्रयास के मामले में गवाह थी। जरीना की बहन रुखसाना के अनुसार इसी विवाद को लेकर बाबू भाई, जमील, फिरोज, महबूब, पिंटू व वकील बीती 9 जनवरी को अपने साथियों के साथ घर मे घुस आए थे और चापड़ से हमला कर दिया। जिससे जरीना समेत बहन रूबी गाम्भीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने जरीना को चकेरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहीं रूबी का इलाज हैलेट अस्पताल में चल रहा था।

यह भी पढ़ें: निर्भया केस : कोर्ट ने जारी किया नया डेथ वारंट, अब दोषियों को इस तारीख को होगी फांसी

शुक्रवार सुबह रूबी की इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी महबूब को पकड़ा था। उसके दूसरे दिन दूसरे आरोपी महफूज को भी गिरफ्तार किया था। रूबी के परिजनों में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोश है। शुक्रवार को रूबी की मौत के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। चकेरी के कार्यवाहक इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर के अनुसार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Back to top button