…तो अब गुरुजी पढ़ेंगे सड़क सुरक्षा का ऑनलाइन पाठ

आरके तिवारी

सड़क सुरक्षा का पाठ

10 माध्यमिक और 10 बेसिक शिक्षक होंगे प्रशिक्षित, रोड शेफ्टी की ट्रेनिंग लेकर बच्चों को देंगे प्रशिक्षण

़सड़क सुरक्षा को लेकर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। जिसके लिए बैठकें भी हो चुकी हैं। पिछले दिनों हुई बैठक में ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू किए जाने पर सहमति बनी है। इसी के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। दरअसल कोरोना संक्रमण को लेकर तय की गई गाइडलाइन के चलते रोड सेफ्टी से जुड़े कई कार्यक्रमों को गति नहीं मिल पा रही थी। हालाकि अगस्त के आखिरी दिनों में इस कार्यक्रम को शुरू करने की तैयारी है।

चार चरणों में चलेगा प्रशिक्षण, बन रही रूपरेखा

उप परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) पुष्पसेन सत्यार्थी की मानें तो यह ट्रेनिंग प्रोग्राम चार चरणों में चलेगा। एक बार में बीस जिलों के दस-दस शिक्षकों के बैच को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनमें दस बेसिक के और दस माध्यमिक शिक्षा के अध्यापक होंगे। बीते हफ्ते हुई बैठकों के बाद बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों के ऑनलाइन प्रशिक्षण का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इसके बाद मास्टर यह शिक्षक अपने-अपने स्कूलों में बच्चों को नियमों का रोज पाठ पढ़ाएंगे, जिससे शुरुआती दौर से ही विद्यार्थी सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति गंभीर हों।

Back to top button