तीन कैमरे के साथ Oppo R17 Pro आज होगा भारत में लांच…

Oppo R17 Pro की स्पेसिफिकेशन
Oppo R17 Pro में तीन रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंस के साथ फास्ट चार्जिंग मिलेगी। इस फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल होगा। डिस्प्ले की आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। इसके अलावा ओप्पो आर17 प्रो एंड्रॉयड ओरियो 8.1, ऑक्टाकोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 616 जीपीयू, 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।
कैमरे की बात करें तो Oppo R17 Pro में तीन रियर कैमरे होंगे जिनमें दो कैमरे 12 मेगापिक्सल केक और एक 20 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 25 मेगापिक्सल का है। फोन में 3650mAh की बैटरी है जो सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इस तकनीक की मदद से 5 मिनट की चार्जिंग के बाद फोन की बैटरी 2 घंटे चलती है। फोन की कीमत 44,000 रुपये की करीब हो सकती है।





