डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- राहुल गांधी भाजपा के ‘शुभंकर’, पांच राज्यों में हार का बनाएंगे कीर्तिमान

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पांच राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम के विधानसभा चुनाव में  भाजपा की जीत और कांग्रेस की हार तय है। इन राज्यों में हार के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी चुनावी पराजय का नया कीर्तिमान स्थापित कर देंगे।डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा- राहुल गांधी भाजपा के 'शुभंकर', पांच राज्यों में हार का बनाएंगे कीर्तिमान

यह फिर से साबित हो जाएगा कि देश के सभी भागों में लोगों का भरोसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कायम ही नहीं बल्कि पहले से और बढ़ा है। राहुल गांधी और कांग्रेस पर लोगों का भरोसा पूरी तरह खत्म हो चुका है।

उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने  चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी भाजपा के ‘शुभांकर’ है। वह कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत की गारंटी हैं। जहां जाएंगे वहां भाजपा की जीत तय हो जाएगी। मिजोरम में भी कांग्रेस हार की तरफ बढ़ रही है। वह शनिवार को यहां कुछ पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

‘हर तबके को मिल रहा मोदी की जनकल्याणकारी कार्यों का लाभ’

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों का हर तबके को लाभ मिला है। पहले लोगों को काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर होना पड़ता था, लेकिन अब मोदी-योगी शासन ने सरकार को लोगों के द्वार पहुंचाकर दिखा दिया है।

भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। जिन घरों में अंधेरा छाया था उनमें बिजली की रोशनी जगमगाने लगी है। शौचालयों ने लोगों को खुले में शौच जाने की समस्या से छुटकारा दिला दिया है। केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से 20 करोड़ लोगों को फायदा मिला है।

तीन राज्यों में अपने दम पर सरकार

डॉ. शर्मा ने दावा किया कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा अपने दम पर सरकार बनाएगी। मिजोरम में भी भाजपा को अच्छा समर्थन मिल रहा है। वहां भी कांग्रेस की हार तय है। भाजपा अपने सहयोगियों के साथ मिजोरम भी सरकार बना लेगी। तेलंगाना का सवाल है तो वहां भी कांग्रेस की पराजय तय है। सभी पांच राज्यों के चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को घोषित होंगे।
Back to top button