डीबीटी से लाभार्थियों को बांटी 1890 करोड़ रुपये की लाभ राशि, सीएम सैनी ने किए ट्रांसफर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भुगतान पारदर्शिता और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज विभिन्न योजनाओं के तहत 1890 करोड़ 16 लाख रुपये की लाभ राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 35 लाख से अधिक लोगों को वितरित की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भुगतान पारदर्शिता और सुशासन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दर्शाता है।

Back to top button