डिलीशियस फूड फॉर हेल्दी स्किन- कॉर्न और अनार चाट

सामग्री :

कॉर्न-1/2 कप (उबले हुए), संतरा-1/2 कप (टुकड़ों में कटा), अनार-1/2 कप (टुकड़ों में कटा)
लाल मिर्च पाउडर-एक चुटकी, पुदीना-एक टीस्पून (बारीक कटा), शिमला मिर्च-1/2 कप (शैलो फ्राई और टुकड़ों में कटी), इमली का पल्प-3 टेबलस्पून, नमक-स्वादानुसार, मस्टर्ड सॉस-3 टीस्पून, चाट मसाला-1 टीस्पून, बूंदी-1 कप, हरा धनिया-एक टीस्पून (बारीक कटा), जीरा पाउडर-1/2 टीस्पून, नींबू का रस-1/2 टीस्पूनडिलीशियस फूड फॉर हेल्दी स्किन- कॉर्न और अनार चाट

विधि :

एक बाउल में उबले हुए कॉर्न, संतरा, अनार, पुदीना और शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
फिर इसमें इमली का पल्प, नमक, मस्टर्ड सॉस, चाट मसाला, बूंदी, हरा धनिया, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें और सर्विंग प्लेट में
निकालकर सर्व करें।

Back to top button