डिलीवरी बॉय ने महिला संग की छेड़खानी, पुलिस ने पकड़ा CCTV की मदद से

अपराध का एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है. इस मामले में एक डिलीवरी बॉय ने फुटपाथ पर चल रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है और उसके बाद पुलिस ने डिलीवरी बॉय को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया है. यह घटना आज की यानी गुरुवार की बताई जा रही है जो एचएसआर लेआउट में घटित हुई. वहीं इस मामले में आरोपी की पहचान 26 वर्षीय किरण कुमार के रूप में हुई है.

खबरों के मुताबिक़ इस मामले में पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया, जब वह सेक्टर 4 में स्थित एचएसआर लेआउट पर चल रही थी और आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे अनुचित तरीके से छुआ. वहीं इस मामले में मिली एक रिपोर्ट ने महिला के हवाले से कहा, ”जब मैं अपनी दिशा में चल रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर डिलीवरी बॉय ने विपरीत दिशा से आकर मुझसे छेड़छाड़ की और इससे पहले कि मैं किसी से मदद या प्रतिक्रिया के लिए चिल्लाती, वो वहां से भाग गया. मैंने उसे एक फूड डिलीवरी पोर्टल की टी-शर्ट पहने देखा और उसके पास एक बैग था.”

वहीं इस मामले में पुलिस ने बाद में क्लोज सर्किट टेलीविज़न कैमरा (सीसीटीवी) की मदद से आरोपी को ट्रैक किया जिसके बाद उसकी बाइक के पंजीकरण नंबर की पहचान कर ली गई और उसे गिरफ्तार किया जा चुका है. आपको बता दें कि इससे पहले बीते 15 जुलाई को एक अन्य घटना में, एक पिज्जा डिलीवरी बॉय ने दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक छोटे से विवाद में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और पीड़ित की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई थी. उसके बाद उस मामले में भी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था.

Back to top button