डाक विभाग में 1735 ग्रामीण डाक सेवक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन, ये है इसकी लास्ट डेट

भारतीय डाक विभाग में विभिन्न पोस्टल सर्किलों में ग्रामीण डाक सेवक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 06 जून 2019 से 12 जुलाई 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि – 12 जुलाई 2019

पदों का विवरण

ग्रामीण डाक सेवक (GDS) – 1735 पद

  • झारखण्ड सर्किल– 804 पद
  • दिल्ली सर्किल – 174 पद
  • हिमाचल प्रदेश सर्किल– 757 पदयोग्यता मानदंड

    शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से 10वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए. इसके साथ ही, सम्बन्धित राज्य की आधिकारिक स्थानीय भाषा में निपुणता होनी चाहिए.

    आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष

    चयन प्रक्रिया

    उम्मीदवारों का चयन योग्यता कक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर तैयार ‘ऑटोमेटिक जेनरेटेड मेरिट लिस्ट’ के अनुसार किया जाएगा.

    आवेदन प्रक्रिया

    योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 06 जून 2019 से 05 जुलाई 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

    आवेदन शुल्क

    • सामान्य/OBC/EWS पुरुष उम्मीदवारों के लिए – रु. 100/-
    • महिला /SC/ST/ PwD उम्मीदवारों के लिए  – कोई आवेदन शुल्क नहीं
Back to top button