ट्रेन के खाने में मिली छिपकली, रेलमंत्री से शिकायत के बाद भी नहीं मिला हेल्प

पटना. पूर्वा एक्सप्रेस में सफर कर रहे यात्री संतोष कुमार सिंह ने पैंट्रीकार वाले को बिरयानी लाने का ऑर्डर किया। बिरयानी मिलने के बाद जैसे ही दो चम्मच खाए की उसमें छिपकली नजर आई। संतोष ने तुरंत इसकी शिकायत रेलमंत्री और दानापुर डीआरएम को ट्वीट कर दी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। खाने के बाद तबीयत खराब…
ट्रेन के खाने में मिली छिपकली, रेलमंत्री से शिकायत के बाद भी नहीं मिला हेल्प
 
– घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मंगलवार को हावड़ा से दिल्ली जाने वाली पूर्वा एक्सप्रेस में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील संतोष कुमार सिंह सफर कर रहे थे।
– संतोष ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में जसीडीह से टुंडला जाने के लिए सवार हुए थे। 
– इस दौरान संतोष ने खाने के लिए पैंट्रीकार वाले को ऑर्डर कर दिया। बिरयानी के बीच में मरी हुई छिपकली थी।
– खाने के बाद संतोष की तबीयत खराब होने लगी। संतोष ने इसको लेकर रेलमंत्री सुरेश प्रभु और दानापुर डीआरएम से मेडिकल हेल्प की मांग की।
– चार घंटे के बाद भी पटना जंक्शन पर ट्रेन आने पर मेडिकल की सुविधा नहीं मिली।
– संतोष ने पटना में रहने वाले एक दोस्त को सारी बातें बताई को वह दवा लेकर पटना स्टेशन पहुंचे।
– इससे पहले कैग ने रेलवे के खाने की क्वालिटी को लेकर सवाल खड़ा किया था।
Back to top button