ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए परीक्षा देने आए छात्र, ड्राइवर ने बिना देखे चलाई ट्रेन

आरा. यात्रियों से खचाखच भरी यह तस्वीर डाउन मथुरा-कोटा-पटना एक्सप्रेस ट्रेन की है। ट्रेन आरा स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर दोपहर 2.15 बजे खड़ी है। रविवार को आरा में आईटीआई की परीक्षा थी। परीक्षा देने कई जिलों से परीक्षार्थी आए थे।
ड्राइवर को नहीं दिख रहा था आगे क्या है…
ये भी पढ़े: ये हैं राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े लाल,10 फोटो में देखें इनके निराले अंदाज
लौटते वक्त ट्रेन में सीट नहीं मिली तो सैकड़ों परीक्षार्थी ट्रेन के इंजन पर सवार हो गए। यहां तक की ड्राइवर के केबिन के आगे भी खड़े हो गए। ड्राइवर को आगे कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। फिर भी ट्रेन पटना स्टेशन के लिए रवाना कर दी गई। आरपीएफ या जीआरपी किसी ने भी परीक्षार्थियों को हटाने की पहल नहीं की। नतीजतन, आरा से पटना के बीच ट्रेन ड्राइवर को यह खतरनाक यात्रा करनी पड़ी।





