टेस्टी केले के चिप्स

सामग्री :
कच्चे केले- ६ (छिले), कोकोनट ऑयल-1 कप, काला नमक- स्वादानुसार, काली मिर्च पाउडर- 1 टीस्पून
विधि :
एक बॉउल में ठंडा पानी और नमक मिक्स करें। अब उसमें केले 10 मिनट तक रख दें।
इसके बाद चिप्स कटर से केले के चिप्स काट लें और कपड़े पर 10 मिनट तक फैला कर छोड़ दें।तेल गर्म करें और केले के चिप्स को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
फिर चिप्स पर काली मिर्च पाउडर और नमक छिड़ककर मिक्स करें और सर्व करें।





