झटपट बच्चों के लिए बनाएं स्वादिष्ट मैगी-पिज्ज़ा,

मैगी और पिज्ज़ा दो ऐसी डिश हैं जो बच्चों को बहुत ज्यादा पसंद आती हैं। पर अगर इन दोनों का कॉम्बिनेशन बनाया जाए तो? मैगी-पिज्ज़ा रेसिपी के बारे में आपका क्या खयाल है?

ये बड़ी ही इंट्रेस्टिंग रेसिपी है जो आसानी से अपके किचन में बनाई जा सकती है। इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री भी नहीं लगती और ये चंद मिनटों में बन जाती है। बच्चों के शाम के नाश्ते के लिए अगर आपको कुछ समय नहीं आ रहा है तो ये रेसिपी जरूर काम आ सकती है। तो चलिए देर किए बिना जानते हैं कि इस रेसिपी को कैसे बनाया जाए।

अब सबसे पहले मैगी बनाएं। बिलकुल वैसे ही जैसे आप बनाती आई हैं बस इसमें सब्जियां नहीं डालें। मैगी को पकाकर अलग रख लें।Step 3अब एक पैन में 1/2 चम्मच तेल लेकर उसमें सभी सब्जियों को पका लें। इनके पकने के बाद टोमैटो सॉस डालकर और सीजनिंग मिलाकर अलग रख लें। आपकी पिज्जा टॉपिंग तैयार है।Step 4अब एक नॉन स्टिक पैन में 1 चम्मच तेल डालें और पकी हुई मैगी को उसमें डालें। ध्यान रहे आपको मैगी का गोल आकार बनाना है ताकि पिज्जा बेस बन जाए। इसे एक साइड से पकाएं जब तक नीचे से क्रिस्प नहीं हो जाती।
अब पिज्जा बेस (मैगी) को पलट दें। इसे पलटते समय ध्यान रहे कि ये टूटे नहीं। चाहें तो पहले एक प्लेट में डालकर फिर पलट लें। इसे भी क्रिस्प होने तक पकाएं।Step 6अब पिज्ज़ा बेस (मैगी) में थोड़ी सी टोमैटो सॉस लगाएं और साथ ही हरी चटनी भी। इसमें पिज्ज़ा टॉपिंग लगाएं जो पहले से ही तैयार की थी और ऊपर से ग्रेट किया हुआ पनीर डाल दें। आप चाहें तो इसमें पनीर की जगह चीज़ का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आपका मैगी पिज्ज़ा तैयार है।
Back to top button