ज्यादा Vitamin C लेना भी हो सकता है खतरनाक! 

विटामिन सी शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने, त्वचा को स्वस्थ रखने और शरीर को इन्फेक्शन से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये एक पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट है,जो कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। लेकिन कई लोग जल्दी फायदे पाने के लिए इसका जरूरत से ज्यादा सेवन करने लगते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदेह होता है।इसलिए इसकी सही मात्रा जानना बेहद जरूरी है। जिसकी जानकारी यहां दी गई है,तो आइए जानते हैं विस्तार से

शरीर को कितनी मात्रा में विटामिन सी चाहिए
वयस्क पुरुषों को प्रतिदिन लगभग 90 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है।

महिलाओं के लिए इसकी मात्रा लगभग 75 मिलीग्राम मानी जाती है।

एक्सपर्ट के अनुसार, 2000 मिलीग्राम प्रतिदिन से अधिक विटामिन सी लेना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है

अधिक मात्रा में विटामिन सी लेने के नुकसान
पेट से जुड़ी समस्याएं
बहुत ज्यादा विटामिन सी लेने से पेट दर्द, गैस, मिचली, दस्त और एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। खासकर सप्लीमेंट्स के रूप में अधिक सेवन करने पर पाचन तंत्र प्रभावित होता है।

किडनी स्टोन का खतरा
अधिक मात्रा में विटामिन सी,शरीर में ऑक्सालेट को बढ़ाता है, जिससे किडनी स्टोन बनने की संभावना बढ़ जाती है।

आयरन की अधिकता
विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा सेवन कुछ लोगों में आयरन ओवरलोड की समस्या पैदा करता है, जो लिवर और हार्ट के लिए नुकसानदेह होता है।

सिरदर्द और थकान
अत्यधिक सप्लीमेंट लेने से कुछ लोगों को सिरदर्द, बेचैनी, थकान और नींद से जुड़ी समस्याएं भी महसूस हो सकती हैं।

नेचुरल सोर्स ज्यादा सुरक्षित
फल और सब्जियों से मिलने वाला विटामिन सी ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।

विटामिन सी लेते समय रखें सावधानियां
संतुलित मात्रा में ही सेवन करें।

सप्लीमेंट लेने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

ज्यादा मात्रा में सप्लीमेंट लेने से बचें।

पर्याप्त पानी पिएं जिससे किडनी स्वस्थ रहे।

Back to top button