जानिए बादाम खाने के जबरदस्त फायदे

दोस्तों आज हम आपको अपने इस पोस्ट में बताने जा रहे हैं प्रोटीन विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बादाम के कुछ फायदे के बारे में…
बादाम का फायदा-1
आज के आधुनिक समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जो मधुमेह यानी डायबिटीज जैसी समस्या से पीड़ित हैं। और जिसके कारण उन लोगों की लाइफ बहुत अधूरी सी होती चली जा रही है। तो उन सभी लोगों के लिए बादाम बहुत ही ज्यादा फायदेमंद चीज है। इसलिए ऐसे लोगों को प्रतिदिन नियमित रूप से दो से तीन बार बादामों का सेवन अवश्य करना चाहिए। क्योंकि बादाम अपने गुणों के कारण रक्त में मौजूद शुगर के लेवल को नियंत्रित रखता है। जिससे मधुमेह की समस्या में आपको अधिक आराम मिलता है।
बादाम का फायदा-2
बादाम कोलेस्ट्रॉल कम करता है साथ ही मांसपेशियों को शक्ति भी प्रदान करता है। इसके लिए पांच बादाम, पांच काली मिर्च और 11 तुलसी के पत्ते पीस लीजिए, अब इस मिश्रण को चौथाई कप पानी(1/4) में अच्छी तरह मिला लीजिए। इसे रोजाना पीने से हृदय संबंधित सभी रोगों में लाभ मिलता है।
बादाम का फायदा – 3
यदि आप रोजाना सुबह उठकर बादाम का सेवन छिलके के साथ करते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी पावर यानी की रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत तेजी से बढ़ने लगती है। शरीर की वह शक्ति जो आपको अनेक रोगों से बचाती है जिसके कारण आपका शरीर लंबे समय तक रोग मुक्त तथा स्वस्थ बना रहता है। इसलिए हर व्यक्ति को रोजाना बादाम जरूर खाना चाहिए।
बादाम का फायदा-4
नेत्र ज्योति सिर दर्द कमजोरी और स्मरण शक्ति के लिए भी बादाम बहुत ही गुणकारी औषधि है। इसके लिए आपको रात को पांच बादाम और एक चम्मच खसखस पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए। बादाम का छिलका उतार लीजिए अब यह बदाम को खसखस के साथ पीस लीजिए। अब इस पिसे हुए मिश्रण को एक गिलास ठंडा दूध में मिलाइए। साथी ही इसमें दो तीन केसर की पत्तियां और स्वादानुसार चीनी मिला लीजिए। इसे रोजाना पीने से नेत्र ज्योति, सिर दर्द, कमजोरी और स्मरण शक्ति सभी में बहुत लाभ मिलता है।
बादाम का फायदा-5
खांसी जुखाम और साइनसाइटिस के लिए भी बादाम बहुत ही अच्छी औषधि है। 50 ग्राम बादाम 10 ग्राम काली मिर्च और 25 ग्राम चीनी मिलाकर पीस लीजिए। इस मिश्रण की एक चम्मच रोजाना रात को सोते समय गर्म दूध के साथ लेने चाहिए। इससे खांसी जुखाम साइनसाइटिस बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं।
बादाम का फायदा-6
कब्ज जैसे पेट के जटिल रोगों में भी बादाम अत्यंत लाभदायक है। एक चम्मच बादाम का तेल एक गिलास गर्म दूध में मिला लीजिए। यह दूध सुबह और रात को पीना चाहिए। इससे कब्ज यानी कॉन्स्टिपेशन Constipation जल्दी ही ठीक हो जाता है।
बादाम का फायदा-7
आज की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है मोटापा, जिससे लगभग सभी लोग परेशान हैं। और सभी इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। शरीर में अधिक अनावश्यक चर्बी जमा हो आने के कारण शरीर बहुत भद्दा दिखने लगता है। तो आपके लिए इस भद्देपन यानी मोटापा को दूर करने का सबसे सरल उपाय यह है कि आप रोजाना दो से तीन बादाम का सेवन करें। आपकी शरीर में जमा चर्बी बहुत ही तेजी से घटने लगेगी। और आपको कुछ ही दिनों में मोटापे जैसी समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
बादाम का फायदा-8
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर बादाम फोड़े फुंसियों को भी ठीक करता है। इसके लिए एक बादाम को पीस लीजिए थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लीजिए। बादाम के इस पेस्ट को फोड़े फुंसी पर लगाकर थोड़ी रूई लगाकर पुल्टिस या पट्टी बांध लीजिए। इसे रोजाना करने से छोटे बड़े सभी प्रकार के फोड़े फुंसी ठीक हो जाते हैं।
उम्मीद करते हैं दोस्तों आपको हमारा यह पोस्ट पसंद आया होगा आपको हमारा पोस्ट पसंद आता है तो हमारे पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर कीजिए।





